Mahabharat HISTORY or MYTHOLOGY : विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

Mahabharat HISTORY or MYTHOLOGY

Mahabharat HISTORY or MYTHOLOGY?

वर्षों से जब भी हिन्दू समाज के इतिहास की बात होती है तो ज्यादातर लोग उसे इतिहास की जगह पर मितिहास कहते है। ज्यादातर हिन्दू भी अपने इतिहास को मितिहास ही कहते है। हिन्दू भी अपने धर्म को लेकर ज्यादा जागृत नहीं है। होंगे भी कैसे जब उन्हें अपने धर्म को छोड़कर बाकी सब कुछ पढ़ाया जाता है।

विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे महाभारत पर फिल्म

ऐसे ही एक विषय को लेकर फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने एक नई फिल्म की घोषणा की है जो कि महाभारत पर आधारित होगी। इस फिल्म में अग्निहोत्री महाभारत के इस पहलु को भी दिखाने की कोशिश करेंगे। इस फिल्म का नाम पर्व – एन एपिक टेल ऑफ़ धर्म होगा।

फिल्म पद्मभूषण डॉ एस.एल भायरप्पा द्वारा रचित नावल पर आधारित होगी। इस फिल्म को 3 अलग अलग भागों में प्रदर्शित किया जायेगा।

इस सब की जानकारी विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,” क्या महाभारत इतिहास है या फिर मिथक? हम पद्मभूषण डॉ. एसएल भैरप्पा की ‘आधुनिक क्लासिक’ को प्रस्तुत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं। पर्व – एन एपिक टेल ऑफ़ धर्म।”

दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो साँझा किया जो इस प्रकार है ,”कहा जाता है कि ऐसी कोई कहानी नहीं जिसका स्रोत महाभारत नहीं। क्या महाभारत मात्र एक महाकाव्य है। सदियों से एक प्रश्न उठता आया है कि महाभारत इतिहास है या माइथोलॉजी। 17 साल के कठिन रिसर्च के बाद पद्मभूषण और साहित्य कला पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एसएल भैरप्पा ने एक मॉडर्न क्लासिक की रचना की पर्व। कुछ तो कारण होगा कि इसको मास्टरपीस ऑफ़ मास्टरपीसस बोला जाता है।

पर्व भारत में कई भाषाओं में ट्रांसलेट हुआ। इसके इलावा इसका इंग्लिश, रुसी, चीनी, मैंडरिन और संस्कृत में भी ट्रांसलेशन हुआ है। और हर भाषा में बेस्ट सेलर रहा। हमें बहुत प्रसन्नता है और गर्व भी है कि डॉ. एसएल भैरप्पा ने इसे बड़े परदे पर लाने की जिम्मेदारी हमें सौंपी है। पर्व- एन एपिक टेल ऑफ़ धर्म, ये फिल्म 3 पार्ट्स में होगी और इसका काम शुरू हो चुका है।”

दोस्तों, इससे पहले विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स भी बना चुके है जो कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के बारे में थी और उनके दुःख दर्द हो बयान करने वाली थी। अभी हाल ही में वह द वैक्सीन वॉर नाम की फिल्म भी बना चुके है जो कोरोना के समय पर आधारित थी इसमें हमारे वैज्ञानिकों के संघर्ष को दिखाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Hrithik Roshan’s fighter teaser review: शानदार है टीज़र Ranbir Kapoor’s Animal Movie Twitter Review: पहले दिन कमाए इतने रूपये Vicky Kaushal’s Sam Bahadur Movie Twitter Review: लोगों ने कहा शानदार Ranbir Kapoor Animal Movie Trailer Dailogue: दमदार डायलॉगस की भरमार Hostinger Web Hosting Black Friday Sale 2023 (80% Discount) Hurry