
Aus vs Ned twitter reaction:
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच ICC world cup 2023 का 24वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों करारी शिकस्त दी। इस जीत से ट्विटर पर भी तूफ़ान आ गया।
मैक्सवेल की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी
मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 40 गेंदों पर शतक जड़ दिया और विश्व कप के इतिहास में यह सबसे तेज़ शतक था। 40वें ओवर में मैक्सवेल मैदान पर आये और केवल 11 ओवरों के भीतर ही उन्होंने शतक जड़ दिया।
मैक्सवेल ने आते ही तूफ़ानी पारी की शुरुआत कर दी और पूरे मैदान में चौकों छक्कों की बारिश कर दी। उनका बल्ला मैदान के चारों तरफ चला। यह नहीं पता चल रहा थे कि वह राइट हैंड के बल्लेबाज़ है या फिर लेफ्ट हैंड के। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए। महज 27 गेंदों में उन्होंने 50 रन पूरे कर लिए।
मैक्सवेल का आतिशी शतक
मैक्सवेल यहीं नहीं रुके। उसके बाद उन्होंने शतक तक पहुँचने में केवल 13 गेंदों का सामना किया। 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। और उसके बाद 49वें ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिए। यानि कि सिर्फ 2.2 ओवरों के बीच ही उनका शतक पूरा हो गया।
मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के और 9 चौके लगाए। इसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने 86 रन केवल चौकों और छक्कों की बदौलत ही बना दिए। उनकी पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अपने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 399 रन बना दिए और नीदरलैंड की टीम को 400 रनों का लक्ष्य दिया।
डेविड वार्नर का शतक
इससे पहले डेविड वार्नर ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ दिया। उन्होंने 93 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके लगाए। स्टीव स्मिथ और मार्न्स लबुशेन ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। स्मिथ ने 71 रन और लबुशेन ने 62 रनों की पारी खेली।
नीदरलैंड ने टेके घुटने
जवाब में नीदरलैंड की टीम इतने बड़े लक्ष के सामने ढेरी हो गई और पूरी की पूरी टीम ही केवल 90 रन बना पाई। नीदरलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ विक्रमजीत सिंह ने सर्वाधिक 25 रन बनाये। नीदरलैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह ढेरी हो गई।
मैक्सवेल को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड
मैक्सवेल को उनकी धाकड़ पारी की वजह से प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया। इस मैच के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप के रंग में नज़र आ रही है। वर्ल्ड कप की बेहद ख़राब शुरुआत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने बता दिया है कि क्यों उन्हें बड़े टूर्नामेंट की टीम कहा जाता है।
बिलकुल सही समय पर स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल फॉर्म में वापिस आ गए है। यह बाकि टीमों के लिए अब ख़तरे की घंटी है। अब ऑस्ट्रेलिया के सेमी फाइनल में पहुँचने की उम्मीद बहुत बढ़ गई है।
ICC World cup 2023 points table
इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट ही काफी इम्प्रूव हुआ है और अब वह पॉइंट टेबल की सूची में 6 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुँच गई है। अब ऑस्ट्रेलिया के अगला मुकाबला न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 28 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जायेगा।उधर नीदरलैंड का मुकाबला भी 28 अक्टूबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
Twitter Reaction on Australia massive win over Netherland
जीत के बाद ट्विटर पर मैक्सवेल के नाम की धूम मच गई। साथ ही लोगों ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी जीत के बाद बधाई देनी शुरू कर दी।