Hardik Pandya becomes New MI Captain for IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम एक के बाद एक धमाके करती ही जा रही है। पहले धमाका हुआ कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को वापिस अपनी टीम में गुजरात टाइटंस से खरीद लिया है। अब इसके बाद मुंबई इंडियंस ने एक और धमाका कर दिया है।
वो धमाका है कि 10 सालों से चल रहे एमआई के कप्तान रोहित शर्मा की जगह पर अब हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया गया है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल की विजेता टीम रही है यानि उन्होंने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलवाई है।
वैसे कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या के आंकड़े बेहद मजबूत है। उन्होंने पहली बार कप्तानी करते हुए गुजरात टाइटंस को पहली बार में ही 2022 में आईपीएल का ख़िताब दिलवा दिया। 2023 में भी उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचा दिया और वह पर वह चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों हार गए थे।
इस तरह से दो बार कप्तानी करके उन्होंने दोनों ही बार टीम को फाइनल में पहुंचवाया था। अब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर नए दौर की शुरुआत कर दी है। टीम का साफ़ मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी को सौंपनी चाहिए और यह इसी बात की तरफ इशारा करता है।
पांड्या की नियुक्ति पर टीम के ग्लोबल हेड महिला जयवर्धने ने कहा,” यह विरासत का हिस्सा है और एमआई की भविष्य की सोच का हिस्सा है। मुंबई इंडियंस को हमेशा से सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह तक और रिक्की से लेकर रोहित तक हमेशा बेहतरीन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन मिला है। इन सबने तुरंत सफलता के साथ ही भविष्य की टीम निर्मित करने में योगदान दिया है। इसी सोच को मुख्य रखते हुए हम 2024 आईपीएल सीजन से हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाते है।
हम रोहित शर्मा के मार्गदर्शन के लिए उनके आभारी है। 2013 से अब तक उनकी कप्तानी बेहद शानदार रही है। उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार सफलता हासिल की है और साथ ही उन्होंने आईपीएल में खुद को सबसे शानदार कप्तानों में से एक रूप में प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में एमआई सबसे सफल और प्यार हासिल करने वाली टीम बनी है। हम एमआई को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव की अपेक्षा करते है।”
इसके आगे जयवर्धने ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा,” हम हार्दिक पंड्या का एमआई में कप्तान के रूप में स्वागत करते है और उन्हें मुबारकबाद देते है।”
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल में 5 बार ख़िताब जीत चुकी है। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को जीत दिलाने में मदद की। अब रोहित शर्मा टीम का हिस्सा तो है और उनके लिए आईपीएल भी खेलेंगे।
India vs Aus 2nd T20, Australia Tour of India, 2023: भारत की जीत